30 की उम्र से पहले ही सेक्स कर लेते हैं 90 प्रतिशत भारतीय

30 की उम्र से पहले ही सेक्स कर लेते हैं 90 प्रतिशत भारतीय
.


दरअसल, हकीकत यह है कि भारत में लोग दूसरे देशों की तुलना में कच्ची उम्र में ही सेक्स कर लेते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 25 से 49 साल की 10 प्रतिशत भारतीय महिलाओं ने कहा कि उन्होंने 15 साल की उम्र से पहले ही सेक्स कर लिया था कि जबकि 38 प्रतिशत महिलाओं ने 18 साल से पहले सेक्स किया था। अगर आपको लगता है कि यह भारतीयों की विकसित सोच का नतीजा है तो आप गलत हैं। हकीकत यह है कि भारत में लड़कियों की बेहद छोटी उम्र में शादी कर दी जाती है और यही वजह है कि पुरुषों की तुलना में कम उम्र में सेक्स कर लेती हैं भारतीय महिलाएं। 


सेक्स के बारे में बात करना वर्जित माना जाता है 
इस स्टडी में देशभर से जनसंख्या, स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी जानकारी इक्ट्ठा की गई थी। वैसे तो सर्वे का मकसद जमीनी हकीकत दिखाना था लेकिन इस बात की आशंका भी है कि कई लोगों ने अपने सेक्शुअल एन्काउंटर के बारे में गलत जानकारी दी हो क्योंकि हमारे देश में आज भी सेक्स एक ऐसा विषय है जिसके बारे में बात करना वर्जित माना जाता है। 

20 साल की उम्र आते-आते सेक्स कर लेती हैं 58% महिलाएं 
इस सर्वे के मुताबिक, 25 से 49 एज ग्रुप की महिलाओं में पहली बार सेक्स करने की उम्र 19.1 साल थी जबकि 20 साल की उम्र आते-आते इसी एज ग्रुप की 58 प्रतिशत महिलाएं सेक्स कर चुकी होती हैं। वहीं, इसी एज ग्रुप के पुरुषों की बात करें तो पुरुषों द्वारा पहली बार सेक्स करने की औसत उम्र 24.3 साल है जो महिलाओं की तुलना में 5 साल अधिक है। 

सर्वे के हैरान करते नतीजे 
- 30 साल की उम्र से पहले सेक्स कर लेते हैं 90 प्रतिशत भारतीय 
- 25-49 एज ग्रुप की 10 प्रतिशत महिलाएं 15 साल की उम्र से पहले कर लेती हैं सेक्स 
- 11 प्रतिशत कुंवारे लड़के और 2 प्रतिशत कुंवारी लड़कियों ने शादी से पहले सेक्स की बात को स्वीकार किया 

दोस्तों, अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगा तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे और पोस्ट पढ़ने के लिए आप हमें फॉलो जरूर करें।


    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Please comment करके अपना विचार व्यक्त करें

New post

Kiss करते समय लड़कियां क्यों उठा लेती हैं अपना एक पैर...?

Kiss करते समय लड़कियां क्यों उठा लेती हैं अपना एक पैर...? www.onlyhealthsex.bolgspot.com प्यार में किस का एक अहम रोल होता है। कपल ...

 
Copyright © 2013. Only health sex tips - All Rights Reserved
Template Created by ThemeXpose | Published By Gooyaabi Templates